भटवन पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र का उद्घाटन

समस्तीपुर जिला अंतर्गत हसनपुर प्रखंड के भटवन पंचायत के वार्ड 11 में आज नव सृजित स्वास्थ्य उपकेन्द्र का शुभारंभ हुआ। यह केंद्र ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। उद्घाटन पंचायत के मुखिया मनोज राउत , अरविन्द कुमार चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा किया गया मौके पर उप मुखिया शुशील कुमार अजय कुमार कामेश्वर यादव मकेश्वर यादव शरद यादव लंबू यादव मौजूद थे ।
“यह उपकेन्द्र स्वास्थ्य असमानता को कम करेगा, जिसमें ओपीडी, टीकाकरण और प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध होगी।” केंद्र में 20 बेड, आधुनिक उपकरण और चिकित्सक तैनात हैं। ग्रामीणो ने इसे वरदान बताया, क्योंकि अब दूर के स्वास्थ्य केंद्रों पर निर्भरता कम होगी। समारोह में स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान हुआ और राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।
