Samastipur

BREAKING : शहर के बहादुरपुर में चलती बाइक में अचानक आग क्यों लगी, कैसे बचा युवक ?

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शुक्रवार की रात अचानक एक बाइक में आग लगने से अफरा-तफरी मच गया। जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े 8-9 बजे मोहल्ले का एक युवक अपने काम से लौट रहा था, तभी अचानक उसकी बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी। आग लगते ही युवक किसी तरह बाइक छोड़कर सुरक्षित दूर हट गया, जिससे उसकी जान बच गई।

वहीं बाइक धू-धूकर जलने लगी।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग घबरा गए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पास के खाली जमीन में जमा वर्षा के पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बाइक जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना अचानक हुई, जिससे सभी दहशत में आ गए थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *