NewsSamastipur

समस्तीपुर में ग्रामीण रक्तदान संघ के शिविर मे 40 रक्तविरो ने किया रक्तदान

समस्तीपुर प्रखण्ड अंतर्गत बेझाडीह पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण रक्तदान संघ ने एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चले इस शिविर में 40यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जिसे मां ब्लड बैंक, पटना में सुरक्षित रखा गया। जिले के 40 नवयुवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में योगदान दिया। संघ के अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि सर्जरी के दौरान रक्त की उपलब्धता जीवन रक्षक होती है। संयोजक विशाल कुमार ने कहा कि रक्तदान से कोई कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

अंशु कुमार ने बताया कि 7 दिनों में शरीर नया खून बना लेता है, इसलिए हर तीन महीने में रक्तदान करना चाहिए। बिरजू कुमार ने कहा कि रक्तदान से हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का खतरा कम होता है, साथ ही शरीर में नया खून बनने से सेहत बेहतर रहती है। रक्तदान करने आए हुए रक्तदाता सुशील कुमार ने बताएं कि मेरी उम्र 57 वर्ष है मैं इसलिए नहीं कर रहा हूं कि मुझे जरूरत पड़ेगी या मुझे बहवाई लेनी है मैं इसलिए कर रहा हूं ताकि जरूरत मंद लोगों को खून की कमी से मृत्यु ना हो और उन्होंने बताया अभी तक 15 बार रक्तदान किया हुँ इसकी कोई हानी नही है ।

समस्तीपुर में ग्रामीण रक्तदान संघ के शिविर मे 40 रक्तविरो ने किया रक्तदान