समस्तीपुर – हसनपुर- खगड़िया रेल लाइन का दोहरीकरण का फाइनल सर्वे मंजूर

समस्तीपुर मंडल स्थित समस्तीपुर टू खगड़िया रेल खंड का दोहरीकरण का फाइनल सर्वे मंजूर कर कर ली गई है इसकी सूचना रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने माननीय श्री राजेश वर्मा को पत्र लिखकर बताया है की कृपया आपसे हुई चर्चा का संदर्भ ग्रहण करें, जो जनसुविधा हेतु समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेल लाईन के दोहरीकरण सहित ओलापुर-उमेशनगर बाईपास लाइन का निर्माण किये जाने के संबंध में है।आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि समस्तीपुर-हसनपुर-खगड़िया रेल लाईन के दोहरीकरण सहित ओलापुर-उमेशनगर बाईपास लाइन के निर्माण हेतु Final Location Survey (FLS) को स्वीकृत कर दिया गया है।

करोड़ो की लागत से खगड़िया समस्तीपुर रेलखंड दोहरीकरण के लिए सर्वे को मंजूरी इसके साथ उमेशनगर और ओलापुर के बीच बायपास लाईन और न्यू खगड़िया स्टेशन भी बनाया जाएगा।वन्दे भारत ट्रेन इस रेलखंड के लिए एक शुभ संकेत लेकर आया है, आगे भविष्य उज्जवल होगा, और समस्तीपुर मंडल का सबसे महत्वपूर्ण रेल लाईन बन जाएगा।इस रूट पर राजधानी और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेन पहले से चल रही है, 15 सितंबर से वन्दे भारत ट्रेन भी दौड़ेगी। अब लोगों को क्रॉसिंग की समस्या से निजात मिल सकेगा क्रॉसिंग के कारण लोगों को घंटे तक एक ही स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता था l

