ट्रेन से उतरने के दौरान दो महिला कर्मी की मौत

सुबह करीब आठ बजे मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेल खंड पर मुजफ्फरपुर स्थित भगवानपुर रेलवे गुमटी के समीप, ट्रेन से उतरने के दौरान दो महिला बैंक कर्मी की ट्रेन से काटकर मौत हो गई। दोनों तरफ से ट्रेन होने का कारण यह घटना घटी।मृतिका दानापुर, शांति नगर की रहने वाली बताई गई है।दोनों सगी बड़ी बहन रुचि और छोटी बहन स्वाति थी। बड़ी बहन रुचि की शादी एक डिफेंस अधिकारी से दिल्ली में हुई थी। छोटी बहन स्वाति कुमारी थी। रुचि केनरा बैंक भगवानपुर शाखा में कार्यरत थी वहीं स्वाति एसबीआई में कार्यरत थी।
