ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर प्रदर्शनःकहा- समस्तीपुर के रोसड़ा घाट स्टेशन पर वंदे भारत समेत एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो

इस आंदोलन में स्थानीय नागरिक, बुद्धिजीवी, शिक्षाविद, छात्र-छात्राएं, व्यापारी और वकील शामिल हुए। 15 सितंबर से पूर्णिया-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस इस रेलखंड से गुजरेगी। लेकिन रोसड़ा घाट पर इसका ठहराव नहीं दिया गया है। इसी रूट पर स्थित सलोना स्टेशन पर स्थानीय विधायक की सिफारिश पर ठहराव मिल गया है।ट्रेनों की ठहराव की मांग को लेकर अलग-अलग गुटों में बंटे युवा शहर के महावीर चौक के अलावा टावर चौक पर धरना देकर सड़क यातायात को ठप कर दिया। महावीर और टावर चौक पर धरना दिया। धरना देकर सड़क यातायात ठप कर दिया वहीं बाजार की दुकानों को भी बंद कराया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एक ट्रेन का ठहराव पर्याप्त नहीं है। उनकी मांग है कि सभी लंबी दूरी की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रोसड़ा घाट पर रुकें। यह स्टेशन लंबे समय से इलाके की जीवनरेखा रहा है। स्थानीय नेता विश्व बंधु बारूद ने बताया कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रख रहे हैं।
