NewsSamastipur

समस्तीपुर: क्लास करके घर लौट रही लड़की के साथ दुर्व्यवहार, पिता ने थाने में कराया मामला दर्ज

समस्तीपुर : आय दिन समस्तीपुर में लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार का मामला बढ़ता ही जा रहा है ऐसा स्कूल और कोचिंग संस्थानों में जाते वक्त लड़कियो के साथ होता है जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें कहा है कि उसकी पुत्री क्लास करके अपने घर लौट रही थी।इसी बीच कुछ सुनसान स्थान पाकर कुछ लोगों ने बदसूलकी किया। जब हल्ला किया तो लोगों की भीड़ जुटने लगी। इस दौरान बदमाश ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुत्री रोते हुए घर पहुंची वहीं इसकी जानकारी दी। मथुरापुर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *