Samastipur

समस्तीपुर पटेल मैदान में सांसद शाम्भवी चौधरी ने किया ‘पिंक टॉयलेट’ का शिलान्यास

समस्तीपुर : समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद शाम्भवी चौधरी ने मंगलवार को पटेल स्टेडियम परिसर में ‘पिंक टॉयलेट’ का शिलान्यास किया। बताया गया कि कुछ दिन पहले सुबह की सैर के दौरान छात्राओं ने सांसद को अपनी परेशानी से अवगत कराया था। उसी समय सांसद ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था और आज उस वादे को पूरा करते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।शिलान्यास के मौके पर सांसद शाम्भवी ने कहा कि “स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण, दोनों आपस में जुड़े हुए हैं। पिंक टॉयलेट से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सुविधा मिलेगी और वे आत्मविश्वास के साथ सामाजिक जीवन में भाग ले पाएंगी।” स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने इस पहल को सराहते हुए इसे एक ऐतिहासिक कदम करार दिया और सांसद का आभार व्यक्त किया।

पटेल मैदान खिलाड़ियों और डिफेंस की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने कहा महिलाओं लिए शौचालय तो हो गया लेकिन अब हम खिलाड़ियो को कब तक करना होगा इंतजार

पटेल मैदान की ट्रैक की स्थिती बहुत खराब तो लंबे समय से तो हैं ही साथ ही साथ खिलाड़ियों व अभ्यर्थी के लिए मुलभूत व्यवस्था जैसे पेयजल व शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है l लगातार मीडिया कर्मी और स्थानीय खिलाड़ियों और व्यक्तियों के द्वारा सवाल करने पर शांभवी चौधरी के द्वारा महिलाओं के लिए आज पिंक शौचालय का उद्घाटन किया गया। शिलान्यास के बाद शाम मे पहुंचे फिजिकल की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों ने कहा हम लोग लगातार इसके लिए सामग्री चौधरी और विधायक साइन जी से सवाल करते रहें लेकिन आज भी य हम लोगों के लिए हाथ खाली रहा हमलोग के लिए अभी तक कुछ भी नहीं बताया गया