Uncategorized

ग्रामीण रक्तदान संघ के उजियारपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में : 23 रक्तदाताओं ने दिखाया मानवता का जज्बा

समस्तीपुर जिला अंतर्गत उजियारपुर, सूरजपुर में 14 सितंबर 2025: ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में आज सूरजपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में 23 रक्तदाताओं ने संगठन पर विश्वास जताते हुए रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन स्थानीय ग्रामिणो के सहयोग से हुआ , जहां ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं की सराहना करते हुए इसे मानवता की सेवा में एक अनुकरणीय कदम बताया।ग्रामीण रक्तदान संघ के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र में रक्त की कमी को पूरा करना और जागरूकता फैलाना था। शिविर में युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वालों में पहली बार रक्तदान करने वाले युवा भी शामिल थे, जिन्हें संगठन द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में रक्त संग्रह की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न किया। स्थानीय निवासियों ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और सेवा का प्रतीक बताया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई, ताकि जरूरतमंदों तक रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।(श

मुस्कुराते और हंसते हुए चेहरे से आप सोच सकते है कि रक्तदाता रक्तदान को लेकर कितने जागरूक है , आखिर इतने लोग रक्तदान करते हैं रक्त का होता है क्या आप सोच रहे होंगे ? आप अपने आसपास से नजर दौर आएगा तो देखिएगा आय दिन शहर में एक्सीडेंट के दौरान लोगों शरीर से रक्त का निकास हो जाता है , आए दिन महिलाओं में गर्भधारण के बाद प्रसव के समय खून की कमी हो जाती है , कैंसर , ऑपरेशन और एनीमिया से ग्रसित मरीज को ग्रामीण रक्तदान संघ के द्वारा ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। रक्तदान कर अपने परिवार के लिए रक्त का LIC जरूर करवा ले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *